3 मई को होगा Noida I Care का भव्य शुभारंभ

3 मई को होगा Noida I Care का भव्य शुभारंभ

नोएडा। समाज में सकारात्मक बदलाव, नागरिक सहभागिता एवं सामूहिक उत्तरदायित्व को सशक्त बनाने के उद्देश्य से “Noida, I Care” पहल के अंतर्गत आज नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी में एक महत्पूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

प्रेस वार्ता में शहर के पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों, आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों, कॉर्पोरेट संस्थानों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान अभियान के उद्देश्यों, कार्ययोजना एवं आगामी गतिविधियों पर विस्तार से जानकारी साझा की गई।
“Noida, I Care” पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, ट्रैफिक प्रबंधन, प्रदूषण नियंत्रण, नागरिक जागरूकता एवं सामाजिक सहयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक स्तर पर कार्य किया जाएगा। यह अभियान समाज के विभिन्न वर्गों—सरकारी संस्थानों, कॉर्पोरेट सेक्टर, एनजीओ, शैक्षणिक संस्थानों एवं आम नागरिकों—को एक साझा मंच पर लाने का प्रयास है।

इस अवसर पर नोएडा लोकमंच के अध्यक्ष एवं पहल के सूत्रधार प्रभात कुमार ने कहा कि "यह मंच आम नागरिकों को शहर के विकास से जोड़ते हुए जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करेगा।" वहीं, नोएडा लोकमंच के महासचिव महेश सक्सेना ने कहा कि "यह पहल एक जन-आंदोलन के रूप में विकसित होगी, जिसमें हर नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण होगी।"

अभियान के प्रमुख सदस्य ऋषि प्रताप सिंह ने बताया कि
"इस पहल के माध्यम से नोएडा को स्वच्छ, सुरक्षित एवं जागरूक शहर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।"

प्रेस वार्ता के दौरान उपस्थित प्रमुख अतिथियों में विनोद पांडेय, ब्रह्मपाल नागर, डॉ. प्रवीण, प्रभाकर, विकास डब्लिस, राजेश्वरी थायगराजन, अमित, दिलीप, ऋषि प्रताप सिंह तथा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अंत में आयोजकों द्वारा सभी मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया गया। यह भी अवगत कराया गया कि “Noida, I Care” का भव्य शुभारंभ 3 मई 2026 को किया जाएगा, जिसमें विभिन्न सामाजिक एवं जन-जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे।