माँ कैला देवी अग्रवाल समाज सेवा ट्रस्ट की नई पहल, सादगी से हुई  स्व. भागीरथ कंसल की उठावनी

माँ कैला देवी अग्रवाल समाज सेवा ट्रस्ट की नई पहल, सादगी से हुई  स्व. भागीरथ कंसल की उठावनी

नोएडा। सेक्टर 33 स्थित अग्रसेन भवन में माँ कैला देवी अग्रवाल समाज सेवा ट्रस्ट नोएडा दिल्ली द्वारा संस्था के सदस्य भागीरथ कंसल (चौधरी) की उठावनी का कार्यक्रम का आयोजित किया गया।

संस्था अध्यक्ष दिनेश गोयल (विजय नगर गाजियाबाद) ने बताया कि हमारे संस्था के सदस्य भागीरथ कंसल (चौधरी) का 25 सितंबर को आकस्मिक निधन हो गया था जिनकी उठावनी कार्यक्रम 27  सितंबर को बहुत ही सादगी के साथ किया गया।

महासचिव नेत्रपाल अग्रवाल (खोड़ा) ने बताया कि आजकल लोग तेहरवी या उठवानी कार्यक्रम में अपना वर्चस्व दिखाने की होड़ में लगे हुए, तेहरवी या उठवानी किसी विवाह की तरह करते हैं, फास्ट फूड से लेकर मिठाइयां, चाट, फ्रूट्स सभी तरह के स्टाल लगाए जाते हैं और अपने धन दौलत की नुमाइश की जाती है, इसलिए हमारी संस्था के सभी सदस्यों ने निर्णय लिया कि एक नई पहल करते हुए कोई भी उठावनी तेहरवी का कार्यक्रम बहुत ही सादगी से ही किया जाएगा इसी क्रम में भागीरथ कंसल जी की उठावनी कार्यक्रम बहुत ही सादगी से किया गया, आयोजन में लगभग 500 लोगों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। भोजन प्रसाद की व्यवस्था केवल ब्राह्मणों और रिश्तेदारों के लिए ही की गई।

कोषाध्यक्ष भगवान दास गर्ग (खोड़ा) ने बताया कि हमारी इस पहल को समाज के सभी लोगों ने सराहा हैं और इस पहल को आगे बढाने करने का संकल्प लिया हैं।