ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे मे बिना कानून के हो रहा किसानो से लूट- महेंद्र प्रसाद

ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे मे बिना कानून के हो रहा किसानो से लूट- महेंद्र प्रसाद

गाजीपुर  बिरनो ड्रीम प्रोजेक्ट ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के राह में किसानों की नाराजगी रोड़ा बनकर उभर गयी है। इसके लिए किसान न्याय मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन द्वारा खरीदे जाने वाले जमीन का दर किसानों के बार-बार की मांग के बाद नहीं बढ़ाए जाने से परेशान है। शेखपुर मे सैकङो की संख्या मे किसान मौजूद हुए कहा कि हम लोग गुहार लगाते-लगाते थक गए हैं। और अब इस परियोजना को सरकार के मंत्री नितिन गडकरी बलिया आ रहे है जिसका हम किसान भाई विरोध करते है और इस परियोजना को हरी झंडी दिखाने वाले कार्यक्रम का भी विरोध करेंगे। वहीं दूसरी तरफ किसान न्याय मोर्चा के महेंद्र प्रसाद ने कहा की उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का तथाकथित फर्जी नाम देकर

एनएच 31 लिखा गया है तथा गजट के माध्यम से नोडल अधिकारी जिला अधिकारी गाजीपुर और अपर जिलाधिकारी बलिया को भूखंड में चौड़ीकरण करने हेतु मात्र गांव का नाम देकर नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है इसमें राजेश गुप्ता डायरेक्टर है इस क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बिना कानून अधिनियम के किसानों का नाम भूमि का क्षेत्रफल अखबार में गजट करती 5 वर्ष पूर्व सर्किल दर के हिसाब से प्रशासनिक दबाव डालकर जमीन का सीधा क्रिया विक्रय जिला प्रशासन द्वारा कराया जा रहा है जो किसानों फर्जीवाड़े को दर्शाता है उत्तर प्रदेश सरकार के पास कोई भी शासनादेश नहीं है किसानों के साथ अधिकारी और कर्मचारी लूट शोर मचाने के लिए आमादा है सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के मंत्री नितिन गडकरी ग्रीन फील्ड परियोजना का शिलान्यास करेंगे जिसका हम सभी किसान पुरजोर तरीके से विरोध करते हैं । इस मौके पर शिवमुनि यादव. रामायण. बबलू. प्रमोद. लुटावन. राजेंद्र. राजेश पटेल. वकील. रामधारी. रामधनी. शिवमूरत.रामप्रित.रामवध.रामलाल. पारस. अंबिका. शंकर. सूर्यनाथ. अध्यक्षता डाo उमाशंकर. व संचालन लालजी यादव ने किया।