जगन्नाथ मंदिर में धूमधाम से मनाया गया भगवान जगन्नाथ का जन्मदिन

जगन्नाथ मंदिर में धूमधाम से मनाया गया भगवान जगन्नाथ का जन्मदिन

नोएडा।‌ भगवान जगन्नाथ का जन्मदिन हर साल जून महीने में, पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है. इस साल, 11 जून को भगवान जगन्नाथ का प्राकट्य उत्सव और स्नान यात्रा मनाई गई. इसे स्नान पूर्णिमा भी कहा जाता है। इसी क्रम में आज सेक्टर 121 स्थित जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में प्रभु जगन्नाथ, माता सुभद्रा, प्रभु बलराम की आज देवस्थान पूर्णिमा पर्व पर पूजा अर्चना हुई, प्रभु जगन्नाथ को भगवान गणेश जी की वेशभूषा में सजाया गया जिसमें प्रभु जगन्नाथ ने आए हुए सभी भक्तों को दर्शन दिए, इस अवसर पर इस्कॉन मंदिर के को-प्रेसिडेंट बंशीधर दास उपस्थित रहे, सारा दिन भजन कीर्तन चला।

मंदिर समिति के पदाधिकारी प्रमोद ने बताया कि आज से 13 दिन 26 जून तक भगवान प्रभु पट चित्र के रूप में दर्शन देंगे। उन्होंने बताया कि 26 जून को नेत्रों उत्सव होगा और 27 जून को प्रभु जगन्नाथ जी की रथ यात्रा मंदिर प्रांगण से 3:00 बजे शुरू होकर सेक्टर 71 बाबा बालनाथ मंदिर तक जाएगी। भगवान जगन्नाथ अपनी मौसी के घर में एक हफ्ता रहेंगे और 5 जुलाई को शाम को 5:00 बजे तक अपने घर वापस आएंगे।

अभिमन्यु परीडा ने क्षेत्रवासियों को  भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने का निमंत्रण दिया ताकि लोग प्रभु जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त कर सकें।