बाल श्रम विरोधी दिवस पर हनुमत कृपा फाउंडेशन द्वारा ड्राइंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

बाल श्रम विरोधी दिवस पर हनुमत कृपा फाउंडेशन द्वारा ड्राइंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

नोएडा। आज बाल श्रम के विरुद्ध विश्व दिवस के अवसर पर हनुमत कृपा फाउंडेशन ने बाश बली गाँव, नोएडा की झुग्गी बस्ती में एक विशेष "My Dream Job" ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने सपनों की नौकरी को चित्रों के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता में मिस मानवी ने प्रथम स्थान, प्रिंस ने द्वितीय स्थान, और रौनक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से, संस्था द्वारा 30 बच्चों को रंग-बिरंगी स्टोरी बुक्स वितरित की गईं। साथ ही, बच्चों के सपनों को समझने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने वाली बातचीत (मोटिवेशनल सेशन) का आयोजन भी किया गया।

हनुमत कृपा फाउंडेशन का यह प्रयास बच्चों में आत्मविश्वास जगाने और शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय कदम रहा।