रक्त दान के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिए लक्ष्मी नारायण मंदिर सम्मानित
नोएडा। वर्ल्ड ब्लड डोनर्स डे के उपलक्ष में लक्ष्मी नारायण मंदिर, सेक्टर -56, नोएडा को रक्त दान के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिए पीजीआई चाइल्ड हॉस्पिटल नोएडा व गुरु तेग़ बहादुर हॉस्पिटल, दिल्ली द्वारा सम्मानित किया गया।
इस सम्मान को ग्रहण करने मंदिर टीम का नेतृत्व करते हुए मंदिर के महासचिव ओ पी गोयल और इस रक्त दान टीम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ए के गुप्ता व अन्य स्वयंसेवक इन संस्थाओं में उपस्थित हुए व स धन्यवाद इन्हें ग्रहण किया।


