लक्ष्मी नारायण मंदिर समिति ने किया कंबल, वस्त्र व भोजन का वितरण
नोएडा। सेक्टर 56 स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर समिति ने ज़रूरतमंद लोगों को प्रातः 11 बजे से 2.00 बजे तक कंबल, वस्त्र व भोजन के पैकेट वितरण करे। व्यवस्था बनाये रखने के लिए पहले से ही कूपन वितरित कर दिये गये थे। हर व्यक्ति को कंबल , वस्त्र व भोजन के पेकेट लाइन में लगाकर आमंत्रित व्यक्तियों द्वारा दिए गये।

इस अवसर पर आस पास के सेक्टर के गणमान्य व्यक्ति व मंदिर समिति व मंदिर महिला मंडल की महिलाएँ उपस्थित थे। मंदिर समिति के चेयरमैन डॉक्टर डी के मोदी , प्रधान आर एन गुप्ता , महामंत्री ओ पी गोयल , कोषाध्यक्ष जी के बंसल, जे एम सेठ, आर के भट्ट ,ए के गुप्ता, इंद्र पाल खाँडपुर, हरीश सभरवाल, अम्बेष भांबरी,वाई पी भनोत, राजेश बाँधा, महिला मंडल की निर्मल हांडा, मंजु सेठ, उर्मिल गुप्ता , मधु भट्ट, वंदना बंसल, मुक्ता गोयल, सुषम मंधार, पूनम गुप्ता, व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने इस सामाजिक कार्य में बहुत उत्साह से भाग लिया।


