कार्निवल और जॅमिंग सेशन के साथ क्षितिज 26 ने की फेस्टिवल की तारीखों की घोषणा
Vhjjkkमिठीबाई कॉलेज के प्रमुख अंतर-महाविद्यालयीन सांस्कृतिक उत्सव क्षितिज-26 ने 23 नवंबर को एक शानदार कार्निवल, फेस्टिवल की बहुप्रतीक्षित तारीखों की घोषणा और एक उत्साहपूर्ण जॅगिंग सेशन के साथ कॉलेज परिसर में रौनक भर दी। इस आयोजन में छात्रों और क्षितिज २६ की टीम ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे आगामी फेस्टिवल को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया।
शाम का मुख्य आकर्षण शाम 5:30 बजे कॉलेज परिसर में एक विशेष ड्रॉप-डाउन रिवील के माध्यम से
फेस्टिवल की तारीखों की आधिकारिक घोषणा रही। इस अनोखे अंदाज़ में हुई घोषणा ने क्षितिज 26 की तैयारियों में एक महत्वपूर्ण पड़ाव जोड़ा। इसके साथ ही छात्रों को आगामी फेस्टिवल की तारीखों की पहली झलक मिली और सभी के बीच उत्सुकता का माहौल बन गया।
तारीखों की घोषणा के बाद जश्न का सिलसिला मेन फोयर में आयोजित जॅमिंग सेशन के साथ आगे बढ़ा। संगीत और उत्साह से भरे इस माहौल में छात्र एक साथ आए और उन्होंने गायन, संगीत और मनोरंजन से सजी शाम का आनंद लिया। इस सेशन ने सभी को अपनी प्रतिभा दिखाने, साथ मिलकर समय बिताने और क्षितिज' 26 के काउंटडाउन की शुरुआत का जश्न मनाने का अवसर दिया।
कार्निवल और तारीखों की घोषणा ने क्षितिज 26 के आगामी उत्सवों की एक शानदार शुरुआत की। पूरे कॉलेज परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल और छात्रों की उत्साहजनक भागीदारी के साथ इस आयोजन ने कॉलेज समुदाय को एक साथ जोड़ा और आगामी फेस्टिवल के लिए एक यादगार शुरुआत की।


