जाग्रति वाहिनी द्वारा दिव्यांग को सहयोग राशि - आशा सिंह 

जाग्रति वाहिनी द्वारा दिव्यांग को सहयोग राशि - आशा सिंह 

जाग्रति वाहिनी फाउंडेशन की अध्यक्ष आशा सिंह ने बताया कि आज नॉएडा के सेक्टर 16 की फिल्म सिटी मे ओम प्रकाश जो बचपन से ही विकलांग है तथा इनकी पत्नी 2019 से ब्रेन ट्यूमर से ग्रसित है। उम्र के इस पड़ाव मे भी परिवार के जीवन यापन के लिए इनको काफी काम करना होता है। 

वैसे तो सड़क पर नॉर्मल इंसान भी भीख मांगते हुए मिल जाएंगे, पर जब हम लोग श्री ओमप्रकाश जी से मिले तो, इनके आत्मसमान और इनके जज्बे को सलाम करते हुए इतनी मेहनत और सामाजिक रूप से बहुत ही सम्मानीय व समाज सेवा मे अपने आप को समर्पित इंसान की हौसला अफजाई और सपोर्ट के लिए हमारा ट्रस्ट जाग्रति वाहिनी फाउंडेशन के बैंक अकाउंट से एक चेक द्वारा Rs.2,50,000/- (शब्दे रुपये दो लाख पचास हजार मात्र) का अदेय सहयोग किया, जिससे यह इनकी स्टाल का संचालन ठीक से कर पाएंगे और आगे भी इसी तरह के सहयोग के लिए हम और हमारी एनजीओ की टीम हमेशा ही तत्पर रहेगी।

कार्यक्रम में NGO की टीम से राकेश गर्ग, गणेश शर्मा, अनिल कुमार,  सुमन, काजल, राजेंद्र शर्मा, आदि कई साथी भी उपस्थित थे।