हरित एंपोरियम का हुआ शुभारंभ

हरित एंपोरियम का हुआ शुभारंभ

नोएडा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की महिला विंग सदस्य श्रीमती योगिता मल्होत्रा के नए व्यवसायिक प्रतिष्ठान हरित एंपोरियम सेक्टर 75 का उद्घाटन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के एनसीआर अध्यक्ष एवं चेयरमैन सुनील गुप्ता ने रिबन काटकर किया।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा योगिता मल्होत्रा को व्यापार मंडल का सम्मान प्रतीक भेंट कर उनके नए व्यवसाय के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर संजय जैन कार्यकारी अध्यक्ष, नरेश बंसल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमित अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रणपाल अवाना एडवोकेट संयोजक विधि प्रकोष्ठ, फूल सिंह यादव उपाध्यक्ष, मनोज गुप्ता संगठन महामंत्री, रमाकांत गर्ग कोषाध्यक्ष, धर्मवीर बंसल सह सचिव, सुनील वर्मा, कुम्मु जोशी भटनागर चेयर पर्सन महिला विंग, आशा पोद्दार महासचिव, सीमा रावत महासचिव, उषा थापा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मंजू शर्मा उपाध्यक्ष, रेहाना अली सचिव, निमिषा नेगी सचिव, मधु सिंह, कविता सिंह, स्मिता शर्मा समेत सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने उद्घाटन समारोह में शामिल हो अपनी शुभकामनाएं दी।