आरडब्ल्यूए 55 द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य एवं सफल आयोजन
नोएडा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेक्टर 55, नोएडा की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) द्वारा योग कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आरडब्ल्यूए की संपूर्ण कार्यकारिणी, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, युवाओं एवं बड़ी संख्या में सेक्टर निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम कराए गए। योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और नियमित अभ्यास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 25 प्रतिभागियों का लकी ड्रॉ निकाला गया, जिसमें चयनित 25 सेक्टर निवासियों को योगा मैट भेंट किए गए, ताकि वे नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकें।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सतनारायण गोयल, सचिव नीरज शर्मा, राकेश शर्मा, दिनेश मिश्र एवं अजय शुक्ला सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
इस अवसर पर अध्यक्ष सतनारायण गोयल ने सभी सेक्टरवासियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं सहयोगियों का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि योग स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन की कुंजी है तथा प्रत्येक नागरिक को इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और सभी प्रतिभागियों द्वारा नियमित योगाभ्यास का संकल्प लेने के साथ संपन्न हुआ।


