प्रतिदिन का योग रखता है निरोग: योगी सचिन

प्रतिदिन का योग रखता है निरोग: योगी सचिन

 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम आशुतोष गुप्ता (SDM) के आह्वान पर सदर तहसील ग्रेटर नोएडा में आयोजित कराया गया, अजय कुमार तहसीलदार, श्रीमती ज्योत्सना सिंह नायब तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
 
 अंतरराष्ट्रीय योगाचार्य सचिन ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मंत्र उच्चारण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत कराई, ग्रीवा चालान, स्कंध चालान एवं अन्य चालान क्रियाओ का अभ्यास कराया एवं उनसे होने वाले लाभ के बारे में बताया।

ताड़ासन, वृक्षासन, उष्ट्रासन, शशांक आसन, भुजंगासन एवं पवनमुक्त आसन जैसे विभिन्न आसन का अभ्यास कराया एवं उनसे होने वाले विशिष्ट लाभों के बारे में चर्चा की। 

कपालभाति, अनुलोम विलोम, शीतली एवं भ्रामरी जैसे विभिन्न प्राणायाम भी कराए गए और उनसे होने वाले विभिन्न प्रकार के लाभों के बारे में विस्तार से बताया एवं योग के विभिन्न रहस्यों के बारे में भी बताया।

सभी से रोज योगाभ्यास करके निरोग रहने का आह्वान करते हुए  ध्यान लगाने की अनुभूति कराई एवं शांति पाठ करा के समापन कराया।