FOPA ने आम सभा में आगामी कार्यक्रमों को लेकर लिए महत्वपूर्ण निर्णय, सदस्यता बढ़ाने पर विशेष जोर 

FOPA ने आम सभा में आगामी कार्यक्रमों को लेकर लिए महत्वपूर्ण निर्णय, सदस्यता बढ़ाने पर विशेष जोर 

 नोएडा। फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशंस द्वारा आयोजित जनरल बॉडी मीटिंग में संगठन को अधिक मजबूत एवं व्यापक बनाने, सदस्यता अभियान को गति देने तथा आगामी सामाजिक एवं सेवा कार्यक्रमों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री कैप्टन विकास गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही, बैठक की अध्यक्षता मुख्य संरक्षक सुरेंद्र मेहता ने की। 

फेडरेशन द्वारा आयोजित नेत्र ऑपरेशन कैंप में सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों एवं दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता ने भविष्य में भी जरूरतमंद लोगों की सेवा के ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया। बैठक में फेडरेशन की सदस्यता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। 

राष्ट्रीय महासचिव सुनील मेहता ने फेडरेशन द्वारा आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की और भविष्य के कार्यों को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों से निरंतर सहयोग का आह्वान किया।

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुभाष जैन ने अब तक आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों एवं सेवा कार्यों का लेखा-जोखा सदस्यों के समक्ष साझा किया। उन्होंने कार्यक्रमों से संबंधित आय-व्यय एवं वित्तीय गतिविधियों की जानकारी देते हुए संगठन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही के महत्व पर प्रकाश डाला।

वहीं सदस्यों ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशंस को एक मजबूत, संगठित एवं समाजहित में निरंतर सक्रिय संस्था बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता ने मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कैप्टन विकास गुप्ता, सभी संरक्षकों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि फेडरेशन की वास्तविक शक्ति उसकी एकजुटता, सहयोग और सेवा भावना में है तथा सभी के सामूहिक प्रयासों से संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाएगा।
इस अवसर पर संरक्षक जसविंदर खोखर, अश्वनी छाबड़ा, सतपाल आनंद, विनोद अरोड़ा एवं सतपाल सचदेवा सहित संगठन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।