इंटर मिडिएट परीक्षा केन्द्रो पर पहुंचे एक संग डीएम एसपी
गाजीपुर यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के विभिन्न स्कूलों में जाकर के वहां परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों तथा बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया तथा नकल विहीन परीक्षा प्रणाली सुनिश्चित किया गया। महोदय द्वारा श्री जानकी इंटर कॉलेज रूहीपुर,

मधुबन बाल गोपाल इंटर कॉलेज ओझीपर, कोमल इंटर कॉलेज रामपुर बलभद्र, श्री महंथ राम स्नेही दास खटिया बाबा इंटर कॉलेज झोटारी धामुपुर का औचक निरीक्षण किया गया तथा नकल विहीन परीक्षा को सुनिश्चित किया गया। महोदय द्वारा कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम तथा सीसीटीवी निगरानी कक्ष का निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरे को चेक किया गया तथा कैमरे से हो रहे निगरानी को सुनिश्चित किया गया। केंद्र व्यवस्थापक तथा स्टैटिक मजिस्ट्रेट को शांतिपूर्ण व नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए निर्देशित किया गया।


