साउथ एशियन गोल शॉर्ट बॉल चैंपियनशिप में देवघर के खिलाड़ियों का रहा दबदबा, जीता स्वर्ण पदक
देवघर : श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित प्रथम साउथ एशियन गोल शॉर्ट बॉल चैंपियनशिप में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। प्रतियोगिता का आयोजन श्रीलंका गोल शॉर्ट बॉल फेडरेशन के द्वारा किया गया, जिसमें कुल पाँच देशों-नेपाल, भूटान, मालदीव, श्रीलंका और भारत ने भाग लिया। भारत ने सभी टीमों को पछाड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

(गाजियाबाद राजेन्द्र नगर स्तिथ सेक्टर 2 निवासी विराट सोम बने गोल्ड ट्रोफी विजेता)
पुरस्कार वितरण समारोह में इंटरनेशनल गोल शॉर्ट बॉल फेडरेशन के अध्यक्ष नोटला राजेंद्र प्रसाद, एशियन गोल शॉर्ट बॉल फेडरेशन के सचिव राम परवेश कुमार तथा साउथ एशियन गोल शॉर्ट बॉल फेडरेशन के सचिव समन कुमारा संग झारखंड गोल शॉट बॉल संघ के महासचिव राजेश रंजन उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में भारतीय कप्तान झारखंड के देवघर निवासी रौशन कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बेस्ट गोलकीपर का खिताब अपने नाम किया, जो पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है।

भारतीय टीम के कोच राजेश रंजन, जो झारखंड गोल शॉर्ट बॉल संघ के महासचिव भी हैं, के लिए यह उपलब्धि विशेष रूप से ऐतिहासिक रही। उन्होंने बताया कि इस सफलता के पीछे खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत के साथ-साथ देवघर के पूर्व मंत्री, वर्तमान विधायक सुरेश पासवान, झारखंड गोल शॉट बॉल संघ के अध्यक्ष सौगता कर तथा संरक्षक डॉ. जयचंद्र राज संयुक्त सचिव मनीष कुमार सिंह, मनोज झा, आचार्य भोला प्रसाद मिश्रा, सुनील कुमार, रामजी राम, विजय भारद्वाज, प्रशांत कुमार, बबलू कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। देवघर के कुमैठा स्टेडियम में आयोजित इंडियन कैंप ने टीम को मजबूत आधार प्रदान किया, जिसका परिणाम यह स्वर्ण पदक है।
भारतीय टीम में देवघर के खिलाड़ियों का विशेष योगदान रहा। टीम के कप्तान रौशन कुमार के साथ अविनव कुमार, रोहित कुमार, आयुष रंजन, विश्वास कश्यप, आयुष संतोषी तथा बालिका वर्ग में भारतीय टीम की उपकप्तान साक्षी भारद्वाज ने शानदार प्रदर्शन किया।


