छठ पूजा महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने निकले कांग्रेस नेता सतेंद्र शर्मा, विभिन्न घाटों का किया निरीक्षण
नोएडा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विभिन्न जगहों पर छठ पूजा महोत्सव को लेकर चल रही तैयारियों के मद्देनजर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं स्टेट कोऑर्डिनेटर सतेंद्र शर्मा ने महानगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विक्रम चौधरी के साथ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न छठ पूजा घाटों का निरीक्षण किया,निरीक्षण के दौरान सतेंद्र शर्मा ने छठ पूजा समितियों के पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना,
इस दौरान घाटों पर साफ-सफाई,स्वच्छ पेयजल, प्रकाश व्यवस्था,सुरक्षा, रास्तों की मरम्मत तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं सामने आईं।सतेंद्र शर्मा ने मौके पर ही नोएडा प्राधिकरण के संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर समस्याओं का तत्काल संज्ञान लेने और छठ पूजा से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि छठ महापर्व हमारी आस्था, संस्कृति और लोक परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है।
इस महापर्व पर हजारों श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ सूर्य देव एवं छठी मैया की आराधना करते हैं। ऐसे में प्राधिकरण की जिम्मेदारी है कि सभी घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा और बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।सतेंद्र शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर हमेशा जनता के बीच खड़ी रही है और छठ पूजा के सफल आयोजन के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा।
इस अवसर पर महानगर कांग्रेस उपाध्यक्ष विक्रम चौधरी सहित छठ पूजा समितियों के पदाधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


