सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी ने की शहर की समस्याओं पर चर्चा, संबंधित विभाग को कराएंगे अवगत
नोएडा। सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसमें नोएडा प्राधिकरण एवं विद्युत विभाग से जुड़ी शहर की समस्याए प्रमुख विषय रही।
सोसाइटी के अध्यक्ष राधा कृष्ण गर्ग ने बताया कि आज की बैठक में हमने शहर की समस्याओं पर चर्चा की जैसे पानी की समस्या, कुड़ा निस्तारण की समस्या, सड़कों पर घूमने वाली गायों की समस्या, सीवेज की समस्या के साथ साथ विद्युत विभाग के स्मार्ट मीटर की समस्या पर चर्चा की गई। आज सर्व सहमति से प्रस्ताव पारित हुआ हैं कि बहुत जल्द नोएडा प्राधिकरण और बिजली विभाग के अधिकारियों को इन समस्याओं से अवगत कराने के लिए पत्र सौंपा जाएगा और समाधान कराया जाएगा।
इस बैठक में मुख्य संयोजक लवकेश गोयल, महासचिव अजय गुप्ता, सचिव सुधीर पोरवाल, डॉ प्रकाश जैन, मनोज गोयल, रमेश सिंघल, अवनीश भारद्वाज, सत्यम शर्मा, आर.के. सिंगला, चार्टर्ड अकाउंटेंट आसाराम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता, शिव शंकर गुप्ता, पीयूष मोहन आदि लोग उपस्थित रहे।


