नोएडा: चैलेंजर्स ग्रुप द्वारा सेक्टर - 12 स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन करते हुए 76 फीट लंबे तिरंगे को करीबन 1000 से अधिक छात्रों ने देश के जवानों को नमन किया। इस भव्य आयोजन में सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने देश के प्रति एकता, विश्वास, और समर्पण का संकल्प लिया। चैलेंजर्स ग्रुप संस्थापक प्रिंस शर्मा ने कहा कि यह हमारे लिए गौरवपूर्ण क्षण है, गणतंत्र दिवस को 76 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं।

इस अवसर पर हमने 76 फीट लंबे तिरंगे के साथ एक अद्भुत फार्मेशन तैयार की है, जो हमारे दिल में देश के प्रति सम्मान और प्रेम का प्रतीक है। इस कार्यक्रम के माध्यम से चैलेंजर्स ग्रुप ने समाज में देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने, नागरिकों के बीच एकता और भाईचारे का संदेश देने का प्रयास किया।
विद्यालय प्राचार्या ने कार्यक्रम का समापन तिरंगा लहराकर, राष्ट्रगान गाकर किया और सभी ने देश की उन्नति और प्रगति के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। इस दौरान रोशनी, वैष्णवी, पियूष, ममता, मनजीत, भूमि, सौरभ, राजेश्वरी आदि सदस्य मौजूद रहे।।