लेखपाल ने बताया भ्रष्टाचार का रेट, पट्टा के नाम पर मांगा 60 हजार
गाजीपुर सदर तहसील अरखपुर गांव निवासी एक किसान ने वर्तमान में कासिमाबाद तहसील में तैनात लेखपाल के ऊपर जमीन पट्टा करने के नाम पर 60000 रुपए लेने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मंगलवार को कासिमाबाद तहसीलदार को प्रार्थना पत्र देकर पर कार्रवाई के साथ पैसा वापस दिलाने का मांग किया है ।
गाजीपुर सदर तहसील के अरखपुर गांव निवासी किसान दूधनाथ राम मंगलवार को कासिमाबाद तहसीलदार जया सिंह को प्रार्थना पत्र देकर लेखपाल नीलम संजीव रेड्डी के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है ।दूधनाथ राम का आरोप है कि लेखपाल नीलम संजीव रेड्डी गाजीपुर सदर तहसील अरखपुर मौजे पर तैनाती के समय जमीन पट्टा करने के लिए मुझसे ₹60000 नगद लिया था जिसमें कुछ रुपए मै उनके बैंक खाते में भी दिया है जिसकी रसीद प्रार्थना पत्र के साथ संलग्न है ।लेखपाल नीलम संजीव रेड्डी का स्थानांतरण कासिमाबाद तहसील में हो जाने से जमीन पट्टा नहीं कर पाए अब मैं अपना पैसा वापस मांग रहा हूं तो वह जान से मारने की धमकी दे रहा है ।यही नहीं कुछ पैसा मैं लेखपाल नीलम संजीव रेड्डी के बैंक खाते में भी दिया है। जिसका प्रमाण पत्र प्रार्थना पत्र के साथ संलग्न किया हूं आपको बता दें कि लेखपाल नीलम संजीव रेड्डी जबसे कासिमाबाद तहसील क्षेत्र के उरहा जगदीशपुर में तैनात हैं इनके ऊपर नशे की हालत में हमेशा रहने का आरोप लग चुका है इनकी शिकायत जिलाधिकारी से शिकायतकर्ताओं के द्वारा भी की गई है इसके बाद भी अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है ।किसान दूधनाथ राम ने बताया कि 2 जनवरी को मेरी पोती की शादी थी मैं इनसे काफी निवेदन करके पैसा वापस मांगा था लेकिन यह मुझे डांट कर भगा दे रहे हैं और गलत मुकदमे में फंसाने का धमकी दे रहे हैं ।इस संबंध में तहसीलदार जया सिंह ने बताया कि प्रकरण गंभीर है जांच कर कार्रवाई की जाएगी


