वृद्ध आश्रम में बुजुर्ग महिला के साथ अत्याचार की घटना आई सामने, महिला आयोग की सदस्य ने किया निरीक्षण, जल्द होगा सील

वृद्ध आश्रम में बुजुर्ग महिला के साथ अत्याचार की घटना आई सामने, महिला आयोग की सदस्य ने किया निरीक्षण, जल्द होगा सील

नोएडा। सेक्टर 55 स्थित आनंद निकेतन वृद्ध सेवा आश्रम से एक विचित्र वीडियो सामने आया है जिसमें एक बुजुर्ग महिला के हाथ बंधे हुए हैं दिखाई दे रहे है और ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जैसे उसके साथ कोई अत्याचार हुआ है।

प्रकृतिक संवाद की राष्ट्रीय संयोजक सीमा सिन्हा ने बताया कि बुधवार के दिन हमारे पास एक वीडियो आया था जोकि आनंद निकेतन वृद्ध सेवा आश्रम (जन कल्याण ट्रस्ट) नोएडा सेक्टर 55 वृद्धा आश्रम का था जिसमें एक वृद्ध महिला को जमीन पर हाथ बाँध कर बैठा हुआ देखा गया, हमने सारे प्रशासनिक अधिकारियों को ट्विटर पर टैग किया जिसके परिणाम स्वरूप महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला ने समाज कल्याण विभाग, महिला कल्याण विभाग व पुलिस अधिकारियों, भाजपा नोएडा महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष शारदा चतुर्वेदी के साथ वृद्ध आश्रम का मुआयना किया और पाया कि बहुत सारे बुजुर्गों को अमानवीय अवस्था में रखा गया है।

जब संस्था के ट्रस्टियों और वहाँ की संचालिका नीलिमा के पास इस वृद्धा आश्रम के संचालन संबंधित कागजात मांगें गये तो नहीं दिखाए गए और नोएडा के समाज कल्याण, महिला कल्याण विभागों को और ना ही यहां के सीएमओ और पुलिस प्रशासन को इस आश्रम की जानकारी है।

महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला ने बताया कि समाज कल्याण विभाग के माध्यम से तीन बुजुर्गों को सरकारी आश्रमों में भिजवा दिया जाएगा बाकी बुजुर्गों को सरकार द्वारा स्वीकृत आश्रमों में अगले 5 दिन में शिफ्ट कर दिया जाएगा उसके बाद इस अवैध वृद्ध आश्रम को सरकार के सहयोग से सील करा दिया जाएगा।