आरडब्ल्यूए 56 चुनावः संजय मावी - गुरिंदर बंसल पैनल निर्विरोध विजयी
नोएडा। आज सैक्टर 56 आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी 2025 -2027 के गठन के लिए दाखिल किए गए नामांकन पत्रों के वापसी की तिथि पर किसी भी उम्मीदवार द्वारा नाम वापसी नही लिया गया, इससे पूर्व संजय मावी पैनल के अतिरिक्त किसी भी पैनल अथवा व्यक्तिगत उम्मीदवार द्वारा नामांकन भी नही किया गया था।
मुख्य चुनाव अधिकारी बृजेन्द्र सिंह राय के साथ उनकी टीम एस एस सचदेवा, पंकज तुली एवं एस एस नेगी द्वारा संजय मावी पैनल के सभी उम्मीदवारों को निर्विरोध चयनित घोषित कर दिया गया।

संजय मावी पैनल की यह पांचवी बार जीत है, इससे पहले चार बार चुनावी मुकाबले में संजय मावी पैनल द्वारा भारी अंतर से जीत दर्ज की गई थी।
वर्तमान कार्यकारणी में अध्यक्ष संजय मावी, महासचिव जी.के. बंसल, कोषाध्यक्ष अमीर सिंह यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश जुगरान, उपाध्यक्ष हरीश सभरवाल, संयुक्त सचिव ओमप्रकाश अग्रवाल, संयुक्त सचिव (महिला) सुनीता सिंह, संयुक्त कोषाध्यक्ष रुचि अग्रवाल के साथ साथ सभी ब्लॉक प्रतिनिधि जिसमें ए ब्लॉक बी सी गौड़, बी ब्लॉक - प्रवीन मित्तल, सी ब्लॉक संजय शर्मा, डी ब्लॉक - लक्ष्मण सिंह सैनी, एफ ब्लॉक गुलकेश कुमार, जी ब्लॉक अजयपाल तंवर भी निर्विरोध चयनित घोषित किए गए।
इस अवसर पर समस्त सैक्टर निवासियों के साथ सैक्टर के वरिष्ठ नागरिक जे.एम. सेठ, विक्रम चतुर्वेदी, संजीव बांदा, दीपक चौधरी, शशि भूषण खंडूरी, ओमपाल सिंह राठौर, आर. के. त्रिवेदी एस. पी. सिंह अनिल यादव, ए. के. जैन जितेंदर कटपालिया, पुनीत बजाज, जे के सिंह, सी. पी. सिंह, सतीश मित्तल, रंजीव गुप्ता, डी. के. गुप्ता, एस. के. खुराना, अजय चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे।


