नव नियुक्त अपर श्रम आयुक्त राकेश द्विवेदी से एआईएम के पदाधिकारियों की औपचारिक भेंट

नव नियुक्त अपर श्रम आयुक्त राकेश द्विवेदी से एआईएम के पदाधिकारियों की औपचारिक भेंट

गौतम बुद्ध नगर चैप्टर के एआईएम पदाधिकारियों ने नव नियुक्त अपर श्रम आयुक्त राकेश द्विवेदी से औपचारिक भेंट एवं उन्हें जनपद में पदभार ग्रहण करने के लिए स्वागत एवं धन्यवाद प्रकट किया।

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य जनों में कुलमणि गुप्ता (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष) एवं सुनील राय (वाइस चेयरमैन, गौतम बुद्ध नगर चैप्टर) प्रमुख रूप से शामिल थे। उन्होंने राकेश द्विवेदी का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।

राकेश द्विवेदी ने इस अवसर पर आश्वस्त किया कि वे उद्योगों को भरपूर समर्थन एवं सहयोग प्रदान करेंगे और श्रमिकों एवं उद्यमियों के मध्य संतुलन बनाए रखने हेतु निरंतर प्रयासरत रहेंगे।