श्रीमद् भागवत कथा एवं श्री राम कथा का हुआ समापन
नोएडा।PNI News। नोएडा में श्रीमद् भागवत कथा एवं श्री राम कथा का आयोजन सेक्टर 10 स्थित अंतर्यामी सत्संग भवन में 9 मार्च से चल रहा था जिसका आज विधिवत समापन हुआ। राम कथा व्यास शिव कुमार शास्त्री बरेली एवं भागवत कथा व्यास आचार्य राममूर्ति मिश्र प्रयाग द्वारा किया गया।

श्रीमद्भागवत कथा एवं श्री राम कथा का प्रत्येक वर्ष आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम की मुख्य यजमान माता शक्ति रानी रही। यह आयोजन श्री बद्री केदार सेवा समिति एवं श्री पंडित सोहनलाल परसंदी देवी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया गया।

दिल्ली संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति ने आए हुए सभी भक्तों को जीवन के सार के बारे में संस्कृत व अंग्रेजी में विस्तार से बताया।


