पत्रकारों को परिवार सहित कोविड वैक्सीन लगवाने मे एनएमसी की महत्वपूर्ण भूमिका
नोएडा।PNI News। पूरे देश में कोविड वैक्सीन टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केन्द्र में कोविड वैक्सीन टीकाकरण शिविर लगाया गया है, जहाँ गौतम बुध नगर में कार्यरत समस्त पत्रकारों को उनके परिवार सहित नोएडा मीडिया क्लब के प्रयासों से कोविड वैक्सीन लगाई जा रही है।
पत्रकारों को परिवार सहित कोविड वैक्सीन लगवाने में नोएडा मीडिया क्लब महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। नोएडा मीडिया क्लब द्वारा क्लब के सदस्यों के साथ साथ जो क्लब के सदस्य नहीं है, सभी के लिए दिन दिन रात काम किया जा रहा है। जिसमेंं अध्यक्ष पंकज पराशर, उपाध्यक्ष रिंकू यादव, ईश्वर चंद, सौरभ राय, जेपी सिंह, दीपक यादव आदि देर रात तक पत्रकार और उनके परिवारों की सूची बनाते है और स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराने के साथ-साथ वैक्सीनेशन की सारी व्यवस्थाए संभालते हैं। डिप्टी कलेक्ट्रेट गुंजा सिंह की देखरेख में रोजाना अनुशासित तरीके से टीकाकरण किया जा रहा है।


