मेरठ संभाग के नवनियुक्त पदाधिकारियों की एक बैठक संपन्न

मेरठ संभाग के नवनियुक्त पदाधिकारियों की एक बैठक संपन्न

मुरादनगर।PNI News। मेरठ संभाग के नवनियुक्त पदाधिकारियों की एक बैठक लघु उद्योग भारती मुरादनगर इकाई के आतिथ्य में संभाग अध्यक्क्ष प्रेम सिंह चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश सहसचिव कुलभूषण विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में पवन सिंघल, अमरीश, दीपक, राकेश यादव, सतेंद्र गौतम, ईश्वर दास गुप्ता, नवीन, राजीव शर्मा, वीरेश जैन, पंकज लीद्दु, संदीप जैन व मनो विनोद शर्मा इत्यादि मोदी नगर, मुरादनगर, ग़ाज़ियाबाद, नोएडा, मेरठ से शामिल रहे। बैठक का संचालन संभाग महासचिव राज कुमार शर्मा द्वारा किया गया। बैठक की शुरुआत गायत्री मंत्र के जप से की गई। बैठक में उधमियों की समस्याओं के साथ संगठन के विस्तार व लखनऊ में प्रदेश कार्यकारिणी के लिये अधिक से अधिक पदाधिकारियों के पहुँचने पर भी विचार किया गया।