महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण कार्यकम गुलशन बेलिना सोसाइटी में हुआ आयोजित

महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण कार्यकम गुलशन बेलिना सोसाइटी में हुआ आयोजित

ग्रेटर नोएडा। मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश पुलिस की तरफ से थाना बिसरख़ एसएचओ अनिल राजपूत के द्वारा महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण कार्यकम गुलशन बेलिना सोसाइटी क्लब हाउस में आयोजित किया गया। जिसमे महिला सुरक्षा के प्रति  बिसराख़ थाना द्वारा उठाये गये कदम, महिला अधिकारों और सम्मान आदि पर परिचर्चा की गई। 

गुलशन बेलिना सोसाइटी निवासियों की महिलाये ने इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता प्रदान की। महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और सुदृढ बनाने के प्रयासो के योगदान के बारे में चर्चा हुई ।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मौजूद रहे निवासी एवं मेंटेनेंस टीम से चेतन सिरोही और अन्य सहयोगी।