सड़क सुरक्षा एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से दो पहिया वाहन चालकों हेतु नि:शुल्क हेलमेट एवं मीठा शरबत वितरण किया गया
नोएडा: भारत विकास परिषद द्वारा सड़क सुरक्षा एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से दो पहिया वाहन चालकों हेतु नि:शुल्क हेलमेट एवं मीठा शरबत (छबीली) वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को हेलमेट के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम करने हेतु सुरक्षित यातायात के प्रति प्रेरित करना रहा। यह कार्यक्रम पुलिस प्रशासन के सहयोग एवं मार्गदर्शन में इंस्पेक्टर कपिल धामा, राहुल शर्मा एवं सुरेन्द्र शर्मा, राजीव कुमार, महिला आरक्षी अंबुज की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. महेश शर्मा, सांसद गौतमबुद्ध नगर एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री, तथा पंकज सिंह, विधायक नोएडा रहे। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि संजय बाली एवं डिम्पल आनंद की विशेष उपस्थिति रही।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद नोएडा के अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, सचिव अखिलेश भदौरिया, कोषाध्यक्ष अक्षय पारीक, संयोजिका महिला सहभागिता सुनीता मित्तल एवं लवली गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस. एन. गोयल, उपाध्यक्ष भूपेन्द्र मित्तल, संयोजक सेवा संजय गोयल सहित प्रताप मेहता, डी. के. मित्तल, एन. के. अग्रवाल, केशव गंगल, देवेन्द्र गंगल, प्रदीप अग्रवाल, पंकज जिंदल, अतुल वर्मा, राजेन्द्र गर्ग, राजीव अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, अजय अग्रवाल, विष्णु गोयल, बृजमोहन अग्रवाल, रामरतन शर्मा, सीए विकास अग्रवाल, तरुणराज एवं अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
परिषद पदाधिकारियों ने कहा कि हेलमेट केवल यातायात नियम का पालन नहीं, बल्कि जीवन सुरक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम है। परिषद भविष्य में भी समाजहित एवं जनजागरूकता से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित करती रहेगी।


