फोनरवा टीम ने दी डीएम सुहास एल.वाई. को बधाई
नोएडा।PNI News। फोनरवा कार्यकारिणी कमेटी के सदस्यों ने गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई को जापान के टोक्यो में आयोजित पैरालंपिक में बैडमिंटन की एकल प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतने और देश का नाम रोशन करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा ने कहा यह हमारे देश के लिए गर्व की बात है कि जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने पैरालंपिक में सिल्वर पदक जीता है और देश का नाम रोशन किया है।
इस अवसर पर फोनरवा महासचिव के के जैन, अशोक मिश्रा, जे पी उप्पल, राजीव गर्ग, योगेश शर्मा, उमाशंकर शर्मा, पवन यादव, प्रदीप मिश्रा, देवेंदर यादव, जयपाल सिंह, अंजना भागी आदि लोग उपस्थित रहे।


