एमिटी विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश दिवस और राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया
उत्तर प्रदेश दिवस पर एमिटी में रोड शो का आयोजन
छात्रों को विकसित राष्ट्र में उत्तर प्रदेश के योगदान और उपलब्धियों की जानकारी प्रदान करने और मतदान के महत्व को समझाने के आज एमिटी विश्वविद्यालय में ‘‘संकल्प से सिद्धी’’ नामक कार्यक्रम कर उत्तर प्रदेश दिवस और राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। विकास एंव विरासत के प्रगतिशील पथ पर उत्तर प्रदेश को दर्शाने के आज उत्तर प्रदेश दिवस पर एमिटी में एक रोड शो का आयोजन किया गया। इस रोड शो में एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला और एडिशनल प्रो वाइस चांसलर डा संजीव बंसल सहित अधिकारियों और सैकड़ो छात्रों ने हिस्सा।

उत्तर प्रदेश दिवस और राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर ‘संकल्प से सिद्धी’ नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें डीआईजी (डीसीपी नोएडा) श्री रामबदन सिंह, एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला, एसीपी प्रवीन कुमार, वरिष्ठ पत्रकार अयनजीत सेन और एमिटी विश्वविद्यालय के एमिटी विश्वविद्यालय के एडिशनल प्रो वाइस चांसलर डा संजीव बंसल ने छात्रों को जानकारी प्रदान की।
डीआईजी (डीसीपी नोएडा) रामबदन सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का कार्य उत्तर प्रदेश पुलिस ने किया है। विभिन्न पहलों व कार्यक्रमों के माध्यम से हम मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में कार्य कर रहे है। उन्होनें सुकरात का उदाहरण देते हुए कहा कि आप अपने देश या राज्य को कभी त्याग नही सकते। प्रकृति द्वारा प्रदान की गई वस्तुओं का उपयोग सभी लोग मिलकर करें, कोई किसी का हक ना छीने या अत्याचार ना करे उसके लिए स्टेट बनाया गया है जिसकी कुछ सीमायें निर्धारित की गई जिसके मूल निवासी और उनके द्वारा चुनी गई सरकार है जिसके द्वारा संविधान के आधार पर कार्य किये जाते है और लोगो ंको सुरक्षित रखने के लिए पुलिस व सेना है जो बाहय व अंातरिक सुरक्षा सुनिश्चित करती है। श्री सिंह ने कहा कि अगर आज कुंभ में करोड़ों की संख्या मे व्यक्ति देश विदेश से आ रहे है तो उसका एक प्रमुख कारण यहां स्वंय को सुरक्षित महसूस करना है। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में उत्तर प्रदेश पुलिस ने बड़ी मेहनत की है और जिसमें हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी जी द्वारा हमारा मार्गदर्शन भी शामिल है। उन्होनें पुलिस की द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर 112 को बताते हुए कहा कि हर विकट परिस्थिती में आपकी सहायता करने के लिए तत्पर है इसके अतिरिक्त 112 नंबर पर विभिन्न देशों एवं राज्यों की प्रमुख भाषाओ ंके अनुवादक है जो आपकी भाषा में समस्या को समझ कर सहायता भेजते है। उन्होनें महिलाओं के हेल्पलाइन 1090, बच्चों के लिए हेल्पलाइन 1098 और मुख्यमंत्री द्वारा संचालित हेल्पलाइन 1076 के बारे मे विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर उन्होने वोट देने के अधिकार और महत्व को भी बताया।

एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला ने कहा कि स्न 1950 मे ंआज के ही दिन उत्तर प्रदेश का निर्माण हुआ जो आज देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उत्तर प्रदेश को भारत का हदय कहा जाता है जहां की जनसंख्या 25 करोड़ से अधिक है और भारत की जनसंख्या का 16.5 प्रतिशत है। डा शुक्ला ने कहा कि विभिन्न सांस्कृति व अध्यात्मिक विरासतो, नृत्य, संगीत, संस्कृती, रहन सहन, खान पान से भरपूर उत्तर प्रदेश में हमें गर्व है। हम एमिटी में छात्रों में अनुंसधान, नवाचार को प्रोत्साहित करते हुए उद्यमिता व स्टार्टटप जैसे कौशलों को विकसित करते है जिससे वे उत्तर प्रदेश के माध्यम से देश को विकसित राष्ट्र बनाने में सहयोग करें।
वरिष्ठ पत्रकार अयनजीत सेन ने कहा कि अरग आप उत्तर प्रदेश के नही है और बाहर से यहां आते है तो यह प्रदेश ना केवल आपको अपनाता है बल्कि आपको विकास के अवसर प्रदान करके जीवन भर के लिए जोड़ लेता है। उत्तर प्रदेश की संस्कृती में लोगों की सहायता करना शामिल है। उन्होनें कहा कि आप जिस उत्तर प्रदेश में पढ़ रहे है रह रहे है वहां की विकास एंव विरासत को समझे और उसे बढ़़ाने में सहयोग करें।
एमिटी विश्वविद्यालय के एडिशनल प्रो वाइस चांसलर डा संजीव बंसल ने स्वागत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश केवल देश का ही नही विश्व का सबसे प्रभावशाली और लोकप्रिय राज्य है। आज बेहतरीन उपलब्धियों को हासिल कर चुका यह राज्य महाकुंभ का सफल आयोजन करके विश्व में अपने नाम का डंका बजा रहा है जिसमें देश विदेश से करोड़ों लोग शामिल हो रहे है। अब हमारे युवा छात्रों को यह जानना चाहिए कि हमने क्या हासिल किया है और आगे हमें अपने राज्य को कहां ले जाना है। हमें अपने राज्य पर गर्व है।
इस अवसर पर एमिटी विश्वविद्यालय के शिक्षकों, छात्रों और अधिकारियों ने लोकतंत्र के पावन पर्व में मतदान करने की शपथ भी ली।


