बीमार महिला को चिकित्सा के लिए पहुंचाया अपना घर आश्रम
नोएडा। विश्व हिंदू महासंघ की टीम को संगठन में जिला महामंत्री सरजीत खारी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि सेक्टर 143 मेट्रो स्टेशन के नीचे रोड पर महिला विचलित अवस्था में घूम रही है जो अपना नाम प्राची बता रही है जिसकी उम्र करीब 30 साल है जोकि अपने बारे में और कुछ भी बताने में असमर्थ है, सूचना मिलते के तुरंत सेक्टर 34 अपना घर आश्रम में सोनिया भारद्वाज से संपर्क किया तो अपना घर की टीम मौके पर पहुंची और उस महिला को थाना 142 जीडी में अपडेट कराने के बाद जिला अस्पताल मेडिकल परीक्षण कराया और अपना घर की एम्बुलेंस से रात्रि में 11:30 बजे अपना घर आश्रम भिजवाया गया।

समाजसेवी एवं.विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी ने इस कार्य में सहयोग करने के लिए पुलिस प्रशासन और सोनिया भारद्वाज,.चौधरी तेज सिंह जिला प्रभारी, ठाकुर संजय सिंह जिला उपाध्यक्ष जिला सचिव महिला उन्नति किरन त्यागी, जिला महामंत्री विश्व हिंदू महासंघ सरजीत खारी एवं समस्त टीम का धन्यवाद किया।


