सनातन धर्म के ऐसे आयोजनों में लोगों को बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए - भूले राम शर्मा

सनातन धर्म के ऐसे आयोजनों में लोगों को बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए - भूले राम शर्मा

नोएडा। सेक्टर 14ए स्थित श्री सिद्धपीठ शनि मंदिर द्वारा आयोजित 14वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर कावड़ियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। यह शिविर शनि शक्तिपीठ द्वारा पिछले 13 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है और इसे नोएडा का सबसे बड़ा कांवड़ विश्राम शिविर माना जाता है। यह शिविर कांवड़ यात्रियों को विश्राम, भोजन, चिकित्सा और अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के लिए आयोजित किया जाता है। अध्यक्ष मान सिंह चौहान के नेतृत्व में यह शिविर कांवड़ियों की सेवा के लिए समर्पित है। शिविर में कांवड़ियों से बातचीत कर उनकी सुविधाओं का प्रतिदिन जायजा लिया जाता है।

समिति अध्यक्ष मानसिंह चौहान ने बताया कि मिठास स्वीट्स प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक भूले राम शर्मा ने एक दिन के भंडारे की जिम्मेदारी ली थी, जिसमें उन्होंने कांवड़ियों के लिए भोजन और फल एवं मिठाई प्रसाद की व्यवस्था की और अपने परिवार सहित शिव भक्तों की सेवा की। 

भूले राम शर्मा ने कहा कि यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मुझे भोले के भक्तों की सेवा करने का अवसर मिला है, शिविर में बम भोले की जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सनातन धर्म के ऐसे आयोजनों में लोगों को बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए।