ब्राह्मण महासंघ के सम्मान समारोह में हुआ कवि सम्मेलन का आयोजन

ब्राह्मण महासंघ के सम्मान समारोह में  हुआ कवि सम्मेलन का आयोजन

नोएडा। भाऊराव देवरस सभागार, नोएडा में कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ.  कार्यक्रम का आरंभ नोएडा के सांसद श्री महेश शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ,  साथ में एमएलसी श्री चंद शर्मा, बीजेपी जिलाध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा कार्यक्रम में उपस्थित रहे.।

कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश मिश्रा ने सभी का स्वागत किया. कवि सम्मेलन में नोएडा से राजीव शर्मा राज ने अपनी ग़ज़ल, गीत और ब्राह्मणों पर लिखी रचना सुनाकर श्रोताओं को श्रद्धा, शक्ति और प्रेम से जोड़े दिया.उज्जैन से आए वरिष्ठ हास्य कवि कैलाश सोनी ने अपनी नोकझोंक वाली सुंदर रचनाओं से श्रोताओं को खूब हँसाया और कवि सम्मेलन का संचालन किया.बरेली से आए जाने माने ओज कवि कमला कांत तिवारी ने अपने ओज के तेज के साथ दमदार प्रस्तुति से श्रोताओं में जोश भर दिया।

दिल्ली से जानी मानी वरिष्ठ कवियत्री नमिता नमन ने अपनी रचनाओं, गीतों से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया. श्रोताओं ने सभी कवियों को खूब सराहा. अंत में महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी का धन्यवाद किया.