संस्था अप्रैल 2023 तक दो और नए मुफ्त शिक्षण केंद्र खोलेगी - पंकज शर्मा
नोएडा। गरीब बच्चों के शिक्षा व स्वास्थ्य के लिए कार्य करने वाली सामाजिक संस्था दद्दा फाउंडेशन ने सेक्टर 65 स्थित सेंटर पर लगभग 100 से अधिक बच्चों को भोजन वितरित किया। वर्तमान में संस्था द्वारा नोएडा व अयोध्या मे कुल 6 मुफ्त शिक्षण केंद्र चल रहे हैं जहा लगभग 450 बच्चे को निशुल्क पढ़ाया जाता है।
संस्था बच्चो को स्टेशनरी, कपड़े, भोजन व चिकित्सा भी उपलब्ध कराती है।

इस दिसंबर माह में संस्था ने 8000 गर्म कपड़े नोएडा, दिल्ली व गाजियाबाद की सोसाइटीयो से इकट्ठे कर जरूरतमंद लोगों को बांटने का लक्ष्य रखा है। पिछले सप्ताह संस्था 2000 गर्म कपड़े बांट चुकी है। उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों विशेषकर अयोध्या के नजदीकी गांवो मे भी संस्था गर्म कपड़े पहुंचा रही है।

संस्था के निर्देशक पंकज शर्मा बताते हैं कि संस्था अप्रैल 2023 तक दो और नए मुफ्त शिक्षण केंद्र क्रमशः आगरा व अयोध्या में खोलने जा रही है।


