भारत पेट्रोलियम एवं CSR रिसर्च फाउंडेशन द्वारा स्थापित ग्राम पंचायत डाँवर में पाँचवें ओपन जिम का हुआ लोकार्पण
गौतमबुद्ध नगर: CSR रिसर्च फाउंडेशन और BPCL के सहयोग से ग्राम पंचायत डाँवर, विकासखंड अरनिया, खुर्जा में पाँचवें ओपन जिम का श्री गोपाल कृष्ण अग्रवाल (प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और समाजसेवी) एवं विशिष्ट अतिथि श्री दीनदयाल अग्रवाल (चेयरमैन, CSR रिसर्च फाउंडेशन) ने लोकार्पण किया।

इस भव्य कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा, "गांवों में फिटनेस और स्वास्थ्य सुविधाओं को प्रोत्साहित करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। यह ओपन जिम ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।"

विशिष्ट अतिथि श्री दीनदयाल अग्रवाल ने CSR रिसर्च फाउंडेशन और BPCL के सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, "यह जिम न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाएगा बल्कि समाज के विकास में भी योगदान देगा।" कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, महिलाएं और स्कूली छात्रों ने भाग लिया।
ग्रामीणों के स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित यह जिम क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बदलाव की दिशा में कदम है।

ग्राम प्रधान रविंद्र कुमार ने ग्रामीणों से जिम का अधिकतम उपयोग करने की अपील की, इस अवसर पर विष्णु गोयल, राम अवतार (प्रधानाचार्य), गिरीश चौहान, डॉ. सुनील कुमार, और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपनी उपस्थिति से आयोजन को सफल बनाया।
कार्यक्रम में महिलाओं और स्कूली छात्रों का जोश और उत्साह देखने लायक था। सभी ने इस पहल की प्रशंसा की और इसे गांव के स्वास्थ्य और सामुदायिक विकास के लिए एक बड़ा कदम माना।
यह ओपन जिम न केवल ग्रामीण युवाओं के शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करेगा बल्कि समुदाय को एकजुट करने और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने में भी सहायक होगा। कुछ महीनों पहले गोपाल जी एवं हमने गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र में ग्यारह ओपन जिम बनाने का संकल्प लिया था, उसी के अंतर्गत आज यह पाँचवाँ जिम बनवाया गया है ।
ग्राम पंचायत डाँवर के लिए यह दिन एक उपलब्धि के रूप में हमेशा याद किया जाएगा।


