वैश्य समाज के एक हाथ में तराजू और दुसरे हाथ में तलवार होनी चाहिए : मूलचंद गुप्ता
भामाशाह जयंती पर व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन!
नोएडा। समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट गौरव सिंघल द्वारा अग्रसेन भवन नोएडा में दानवीर भामाशाह जी की जयंती पर व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से शहर के वैश्य और व्यापारी संगठनों एवं समाजवादी पार्टी के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रवाल मित्र मंडल के अध्यक्ष एवं सेक्टर 50 rwa के अध्यक्ष मूलचंद गुप्ता ने की!

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष दीपक विग एवं किसान यूनियन के वरिष्ठ नेता सुभाष कुमार भाटी, उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के चेयरमैन नरेश कुच्छल एवं अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधा कृष्ण गर्ग रहे! विशिष्ट अतिथि के रूप मे समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव नवीन गुप्ता रहे!
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष दीपक विग ने समाज के सभी वर्गों की एकरूपता पऱ बल दिया उन्होंने कहा कि वैश्य समाज को धन के साथ-साथ सत्य का भी धर्म निभाना होगा तराजू के साथ-साथ तलवार भी उठानी होगी।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरेश कुच्छल द्वारा समाज के कमजोर एवं वंचित व्यापारियों को बराबरी का स्थान दिए जाने का विशेष आग्रह किया गया।
वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के राष्ट्रपति अध्यक्ष विकास जैन ने दानवीर भामाशाह जी की जीवन परिचय पर प्रकाश डाला एवं समाज के सभी वैश्य संगठनों से विशेष आग्रह किया कि जिस प्रकार सैनिक सीमा पर देश की रक्षा करता है उसी प्रकार व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था में अपना योगदान देता है।
कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने अपने राजनीतिक अधिकार के लिए एक स्वर में हुंकार भरी एवं वैश्य एवं व्यापारी वर्ग को जाति बंधनों से बाहर निकलकर एक वृहत संगठन के रूप में अंगीकार करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के अध्यक्ष मूलचंद गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार भामाशाह जी ने दान देकर महाराणा प्रताप जी को मुगलों से लड़ने के लिए प्रेरित किया था आज समय आ गया है कि वैश्य समाज अपने अधिकारों के लिए घर से निकले और महाराणा प्रताप के पद चिन्हो पर चले. आज समय आ गया है कि वैश्य समाज के एक हाथ में तराजू होनी चाहिए और एक हाथ में तलवार होनी चाहिए।
इस कार्यक्रम के संयोजक एडवोकेट गौरव सिंघल ने समाज के सभी व्यापारी को एक करने पर बल दिया उन्होंने कहा कि हमारे लिए समाज के सभी व्यापारी चाहे उनका आर्थिक स्तर कोई भी हो सब समान है हम उनके अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे।
कार्यक्रम मैं मुख्य रूप से श्रीमती सुनीता शारदा, शंभू पोखरियाल, रामनिवास बंसल, डीपी गोयल, राजेंद्र जैन,आलोक गुप्ता, विपिन अग्रवाल, बाबूलाल बंसल, मनोज गोयल, नेत्रपाल बंसल, विकास बंसल, भूपेंद्र मित्तल, मुकेश गुप्ता,राधेश्याम गोयल, धर्मवीर चौहान, मनोज भाटी, संदीप चौहान, दाताराम यादव, दिनेश यादव आदि उपस्थित रहे।


