10 माई को नोएडा व ग्रेटर नोएडा में होंगी तंजीमुल मुकातिब की दीनी तालीमी कांफ्रेंस 

10 माई को नोएडा व ग्रेटर नोएडा में होंगी तंजीमुल मुकातिब की दीनी तालीमी कांफ्रेंस 

सुबह और शाम दो सत्रों में होगा आयोजन

नोएडा/ग्रेटर नोएडा। तंजीमुल मकातिब के तत्वावधान में 10 मई 2026 (रविवार) को नोएडा और ग्रेटर नोएडा में दीनी तालीमी कांफ्रेंस का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम दो अलग-अलग सत्रों में आयोजित होगा, जिसमें सुबह का सेशन नोएडा में और शाम का सेशन ग्रेटर नोएडा में रखा गया है।

 नोएडा व ग्रेटर नोएडा मस्जिद व इमामबाड़े की देख रेख करने वाली अंजुमने नासिराने अहलेबैत (अ.स.) के मीडिया प्रभारी गुलशन अब्बास नकवी से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह 9:30 बजे से नोएडा के सेक्टर-50 स्थित शिया जामा मस्जिद में कार्यक्रम की शुरुआत होगी जो नमाज़-ए-जोहरेन तक चलेगी। इस दौरान दीनी मजाहिरे,तकरीरें और मजलिस-ए-अज़ा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न शहरों से आए उलेमा-ए-कराम अपने विचार रखेंगे।

वहीं, इसी दिन शाम को ग्रेटर नोएडा स्थित नॉलेज पार्क 36 शिया जामा मस्जिद में कांफ्रेंस का दूसरा सत्र रात 8 बजे से आयोजित किया जाएगा, जहां भी बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है। दोनों स्थानों पर होने वाले कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में दीनी तालीम को बढ़ावा देना और नौजवानों को सही राह की ओर मार्गदर्शन देना है।

आयोजन समिति के अनुसार, इस कांफ्रेंस में कई नामचीन उलेमा, जाकिरीन और सामाजिक हस्तियां शिरकत करेंगी, जो अपने बयानात के जरिए तालीमी, अखलाकी और समाजी मुद्दों पर रोशनी डालेंगी।

कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा, जिससे दूर-दराज के लोग भी इसका लाभ उठा सकें। आयोजकों ने मोमिनीन से अपील की है कि वे सुबह और शाम दोनों सत्रों में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को कामयाब बनाएं।

इस पूरे आयोजन का संचालन अंजुमने नासिराने अहलेबैत (अ.स.) द्वारा किया जा रहा है।

इस प्रोग्राम में चार चांद लगाने के लिए तंजीमुल मुकातिब के सभी पद अधिकारियों व मौलाना साफी हैदर साहब के साथ मौलानाओं की एक बड़ी जमात संग अंजुमने नासिराने अहलेबैत के प्रिंसिडेंट जनाब अश्जे रज़ा ज़ैदी जनरल जनरल सेक्रेटरी जब कमर अब्बास आब्दी, अंजुमन के फाउंडर मेंबर जनाब नफीस ज़ैदी साहब, जनाब हसन मेहंदी नकवी साहब नजमी ज़ैदी साहब आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।नोएडा व ग्रेटर नोएडा में होने वाली इस कांफ्रेंस के मध्य नजर वहां का जायजा लिया।