सिद्धि कोचर को ‘नारी शक्ति सम्मान’ से सम्मानित किया गया
उन्नति संस्था ने पर्यावरण जागरूकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के लिए दिया सम्मान
ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश)। शिव नादर स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा सिद्धि कोचर को आज महिला उन्नति संस्था द्वारा 'नारी शक्ति सम्मान' से सम्मानित किया गया। संस्था के उपाध्यक्ष रणवीर चौधरी ने बताया कि यह सम्मान उन्हें पर्यावरण संरक्षण, वनों की रक्षा, और सामाजिक जागरूकता के प्रति उनके सक्रिय प्रयासों के लिए प्रदान किया गया,हाल ही में सिद्धि कोचर ने उत्तर प्रदेश के माननीय वन मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना से भेंट कर पर्यावरण संरक्षण हेतु 25 सूत्रीय कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की थी, जिसमें वृक्षारोपण, वन्य जीव संरक्षण, जल स्रोतों की शुद्धता, और सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता दी गई थी। मंत्री महोदय ने सिद्धि को उत्तर प्रदेश की एक प्रतिभाशाली बेटी बताते हुए उन्हें सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की थी।
इसी क्रम में आज ग्रेटर नोएडा स्थित CRH ENT & Diagnostic Centre, सेक्टर फ़ाई-3 में सिद्धि कोचर के आवास पर एक सादा कार्यक्रम में संस्था के प्रमुख पदाधिकारियों द्वारा यह सम्मान प्रदान किया गया।
सम्मान प्रदान करने वालों में मुख्य रूप से संस्थापक डॉ. राहुल वर्मा, महासचिव अनिल भाटी, रानी देवी, दीपा देवी, श्वेता कनौजिया, डॉ. रचना गर्ग, डॉ. हरप्रीत सिंह कोचर, और सिद्धी की दादी उपस्थित रही।
सम्मान प्राप्त कर सिद्धि कोचर ने संस्था के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और सभी को वृक्षारोपण, वनों की रक्षा, जल-संरक्षण और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने हेतु संकल्प लेने का आग्रह किया। सिद्धि ने कहा:
"पर्यावरण की रक्षा कर हमें भविष्य को बचाना है, वृक्ष जीवन का आधार हैं और हमें मिलकर धरती माँ को हरा-भरा बनाना है


