राम भक्तों द्वारा निकाली गई श्रीराम शोभा यात्रा, संजय गोयल ने किया स्वागत
नोएडा। अयोध्या धाम में 500 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद प्रभु श्री राम लला के मन्दिर निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य पर सेक्टर 19 के सभी सेक्टर निवासी राम भक्तों द्वारा श्री राम शोभा यात्रा निकाली। यह शोभा यात्रा सी ब्लॉक सनातन धर्म मंदिर से राम भक्तों ने निकाली, यात्रा का स्वागत उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष एव अग्रवाल मित्र मंडल के पूर्व अध्यक्ष संजय गोयल के निवास पर किया गया।

इस अवसर पर भानु प्रकाश अग्रवाल, अग्रवाल मित्र मंडल के अध्यक्ष विकास बंसल, पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र जैन, अशोक गोयल, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, जगमोहन शर्मा, सुशील गोयल, राजकुमार गोयल, राजकुमार चौहान, नंद किशोर, भानु सिंघल, अनिल गुप्ता, सुरेन्द्र गुप्ता, गर्ग, तुषार गोयल, के.सी जोशी, उत्कर्ष भारद्वाज, सौरव जैन, प्रशूभ, कृष्णा मुरारी, सर्वेश मिश्रा, आर्यन कुमार मातृशक्ति वैश्य समाज महिला उत्तर प्रदेश की जिला अध्यक्ष सविता गोयल, अनिता, सुषमा, सीमा,मधु, रुचि, उमा,उषा, मेहंदरी, मूर्ति, गीत, बिब्बो, पूनम सरिता, विमलेश, चंद्रमुखी उपस्थित रहे।


