फर्जी अस्पताल संचालक पर मुकदमा दर्ज होते ही अन्य में मचा हड़कंप
गाजीपुर: कासिमाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी द्वारा यूसुफपुर रोड स्थित न्यू विकास हॉस्पिटल संचालक के विरुद्ध मेडिकल एक्ट के तहत कासिमाबाद कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया ।पुलिस ने चिकित्सा प्रभारी के तहरीर पर फर्जी अस्पताल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है l फर्जी अस्पताल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होते ही क्षेत्र में चल रहे अवैध अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार कासिमाबाद क्षेत्र के यूसुफपुर रोड स्थित न्यू विकास हॉस्पिटल में बीते महीने प्रसूता की मौत का मामला प्रकरण आने के बाद मामला तुल पकड़ लिया था ।जिसके बाद गाजीपुर एसीएमओ डा मुंशीलाल गुप्ता द्वारा स्थलीय जांच की गई थी। शनिवार की देर शाम कासिमाबाद चिकित्सा प्रभारी एनके सिंह के द्वारा न्यू विकास हॉस्पिटल के विरुद्ध मेडिकल एक्ट के तहत कासिमाबाद कोतवाली में तहरीर देते हुए अवगत कराया कि न्यू विकास हॉस्पिटल कासिमाबाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय गाजीपुर में पंजीकृत नहीं है। इसलिए इनके विरुद्ध मेडिकल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए उचित कार्रवाई की जाए। कासिमाबाद पुलिस द्वारा चिकित्सा प्रभारी के तहरीर पर अस्पताल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। न्यू विकास अस्पताल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होते ही क्षेत्र में चल रहे दर्जनों अवैध अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया है ।इस संबंध में कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि चिकित्सा प्रभारी एनके सिंह के तहरीर पर न्यू विकास हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ मेडिकल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में डटी हुई है


