सपाइयों ने अलविदा जुमा पर मस्जिदों में पहुंचकर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के हक में मांगे वोट

सपाइयों ने अलविदा जुमा पर मस्जिदों में पहुंचकर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के हक में मांगे वोट

नोएडा: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अलविदा जुम्मा यानी रमजान के आखिरी शुक्रवार को शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की सभी मस्जिदों पर पहुंचकर मुस्लिम समुदाय से समर्थन मांगने का काम किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट से सपा के चुनाव चिन्ह पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र नगर के समर्थन में वोट मांगा। जहां सपा नोएडा महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता ने डॉ आश्रय गुप्ता सेक्टर -76 की मस्जिद में पहुंचकर वोट मांगा।  वहीं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व नोएडा विधानसभा प्रत्याशी सुनील चौधरी ने सेक्टर 8, सेक्टर 9 की मस्जिद में पहुंचकर समर्थन मांगा।

सपा महानगर अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का काम करें। भारतीय जनता पार्टी देश में नफरत फैलाने का काम कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में ही मुस्लिम और अत्याचार बढ़ा है। भाजपा के करनी और कथनी में अंतर है।

भाजपा कहने को तो सबका साथ सबका विकास की बात करती है लेकिन भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा परेशान मुसलमान, किसान, युवा, बेरोजगार, महिलाएं है। सरकार ने उद्योगपतियों का कर्ज तो माफ कर दिया जाता है, लेकिन किसानों को कर्ज कोई माफ नहीं किया। अगर समाजवादी पार्टी इस मुद्दे को उठती है तो भाजपा के नेता उन्हें देशद्रोही साबित करने में लग जाते हैं।

जबकि हकीकत यह है कि समाजवादी पार्टी की सरकार में ही सबसे ज्यादा विकास हुआ है। सुनील चौधरी ने कहा कि गौतम बुधनगर जिले में समाजवादी पार्टी ने कई काम किए थे। पार्टी की ही नीति से प्रदेश में सबसे ज्यादा काम हुआ था। लेकिन आज जिले का युवा बेरोजगार घूम रहा है। इसका कारण भाजपा द्वारा बनाई गई नीतियां ही हैं। जिले के लोगों को रोजगार नहीं मिल पाता है। भाजपा के नेता मालामाल हो रहे है और युवा पेपर लीक की घटना से परेशान है।

इस मौके पर सुनील चौधरी केडी साथ जगत चौधरी,  देवेंद्र अवाना, देवेंद्र गुर्जर, मुन्ना आलम, कवित गुर्जर, विक्की तंवर मौजूद रहे।
वहीं महानगर अध्यक्ष के साथ विकास यादव, लोकेश यादव, शेखर यादव, सतवीर यादव, दिलशाद भाई, मुस्तफा भाई, कुलदीप यादव, बीरपाल प्रधान, जयवीर यादव,  रवींद्र यादव, उदयवीर यादव, राजू यादव, सन्नी सिंगर मौजूद रहे।
--