नारी पंचदेवरा मे बनेगा थाना, रामपुर मांझा के नाम से होगा प्रचलित

गाजीपुर  जिले में रामपुर मांझा नया थाना बनेगा। शासन की ओर से इसके स्थापना के लिए हरीझंडी दे दी गई है। ऐसे में अब थानों की संख्या 27 हो जाएगी। साथ ही अपराध पर अंकुश एवं अपराधियों की धर-पकड़ को लेकर काफी सहूलियत होगी। वहीं नगर सर्किल में थानों की संख्या पांच पहुंच जाएगी।

शांति व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से लगातार ठोस कदम उठाये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश विभिन्न स्थानों पर नए थानों की स्थापना के साथ ही बड़ी पुलिस चौकियों का उच्चीकरण कर उन्हें थाने के रूप में परिवर्तित किया जा रहा है। साथ ही पूर्व सृजित थाने एवं चौकियों के संचालन के लिए नए पदों के सृजन की मंजूरी भी दी गई है।

प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों के साथ गाजीपुर जनपद के करंडा थाना के नारी पचदेवरा में नया थाना स्थापित होगा, जिसे रामपुर मांझा के रूप में जाना जाएगा। इसके स्थापना के लिए शासन द्वारा मंजूरी प्रदान की गई है।