गणेश पूजन से हुआ रामलीला मंचन का शुभारंभ, डॉ महेश शर्मा व अन्य गणमान्य रहे उपस्थित
श्री सनातन धर्म रामलीला समिति के महासचिव संजय बाली ने बताया कि निरंतर 39 वर्षो से रामलीला का मंचन करते आ रहे है उसी परिप्रेक्ष्य में आज रत्नाकर ड्रामैटिक आर्ट प्रोडक्शन दिल्ली के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा गणेश पूजन के साथ मंचन पेश किया गया।
गणेश पूजन कर सांसद डॉक्टर महेश शर्मा, विमला बाथम महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कैप्टन विकास गुप्ता, डॉक्टर वी एस चौहान, टी एन चौरसिया, टी एन गोविल, अतुल मित्तल, विपिन मल्हन, पीयूष द्विवेदी, सुशील भारद्वाज, रमेश कुमार, शुभकरण सिंह राणा, चंद्रपाल सिंह प्रमोद रंगा, पंकज जिंदल, सुनील गुप्ता आदि काफी संख्या में गणमान्य अतिथि उपस्थित रहें।
रामलीला के मंचन का दृश्य इस प्रकार रहेगा।
शिवजी तपस्या में अघोरी का नृत्य, पार्वती का आना आरती कर आसन ग्रहण कर नारद मोह की गाथा सुनाना।
नारद की ऊपर से एंट्री भजमन नारायण, नीचे प्रकृति का व्याख्यान कर तपस्या में बैठना
इंद्र दरबार नृत्य, इंन्द्र का सिघासन डगमगाना, कामदेव द्वाा नृत्य में व्यर्थ प्रयास, कामदेव का अभिमान टूटना, माफी मांगकर निकालना
नारद में कामदेव को जीतने का घंमंड पनपना, हिमगिरि की गाथा को दुनिया तक पहुंचने को व्याकुल होना तथा कैलाश की ओर निकलना
शिव नारद संवाद, शिव द्वक्षरा वैकुंठ जाने से मना करना, नारद द्वारा चिढ़ कर वाहा से वैकुंठ की ओर निकलना
विष्णु लक्ष्मी का आसन पर बैठे रहना, नारद का आगमन, नारद विष्णु संवाद, नारद का प्रस्थान, लक्षमी विष्णु संवाद, विष्णु द्वारा योगमाया को बुलाकर श्री नगर निर्माण का आदेश देना, योगमाया का प्रस्थान
नारद द्वारा सुंदर नगर को देखना सैनिक से नगर के राजा से मिलने की इच्छा व्यक्त करना नारद का सिल निधि महल में जाना सिल निधि का भेद प्रकार विश्व मोहिनी को बुलवाकर हस्तरेखा देखना विश्व मोहिनी का स्वयंवर का आदेश देना और नारद का प्रस्थान


