राज्यसभा सांसद ने किया पूजा अर्चना के साथ प्रथम दिन की रामलीला का शुभारंभ
नोएडा। श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी सेक्टर 46 नोएडा द्वारा 10 वर्षों से शुरू की गई रामलीला के प्रथम दिन यानी रविवार को रामलीला ग्राउंड पहुंचकर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा के नोएडा के पूर्व अध्यक्ष मनोज गुप्ता द्वारा रामलीला का दीप प्रजलान के साथ शुभारंभ किया।
इस अवसर पर आए हुए अतिथियों का रामलीला आयोजन समिति के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल और महासचिव गिर्राज अग्रवाल और उनकी टीम ने स्वागत किया।
इस अवसर पर सुरेंद्र नागर ने रामलीला देखने आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राम की लीला देखने में जितना आनंद आता है, उतना आनंद किसी और कार्य में नहीं आता । उन्होंने कहा कि रामलीला को प्रत्येक व्यक्ति परिवार के साथ बैठकर देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि रामलीला में सत्य और असत्य की लीला का मंचन होता है जिसमें हमेशा सत्य की ही जीत होती है।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व नोएडाअध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि रामलीला से प्रत्येक व्यक्ति को बेहतर कार्य करने की सीख लेनी चाहिए।
इस अवसर पर रामलीला का शुभारंभ करते हुए कृष्णा स्वामी ने गणेश पूजन के बाद दशरथ सम्बरासुर युद्ध, कैकई द्वारा राजा दशरथ के प्राणों की रक्षा, दशरथ द्वारा कैकई को दो वर देने का वचन, के अलावा दशरथ दरबार पुत्रेष्ठी यज्ञ व राम जन्मोत्सव लीला का बेहतर मंचन किया गया।
इस अवसर पर आए हुए अतिथि और रामलीला मंचन देखने आए भक्तों का रामलीला समिति के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर आयोजन समिति के चेयरमैन मनोज अग्रवाल ,सीएम डी,प्रिया गोल्ड,वाइस चेयरमैन राजेंद्र जैन, पूनम सिंह, अध्यक्ष विपिन अग्रवाल, महासचिव गिर्राज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, पं कृष्णा स्वामी, संजय गोयल, आलोक गुप्ता, गौरव कुमार यादव, रामवीर यादव, अशोक गोयल, विकास बंसल ,संदीप अग्रवाल, सुशील कुमार सिंघल, मुकेश शर्मा, पीयूष गोयल, कार्तिक मिश्रा आदि मौजूद थे वही रामलीला में सहयोग देने वाले सुशील गुप्ता, अभिषेक जैन, सुनील जैन, डॉ कपिल सिंघल, विकास गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, गौरव छावड़ा, कुलदीप गुप्ता, अखिल जैन, अरुण गोयल, राजेश गुप्ता, मुकेश कुमार, प्रमोद गुप्ता, राम अवतार सिंह, विजय अग्रवाल, दीपक सिंघल, बिमलेन्दु कुमार, सौरभ अग्रवाल, सौरभ कुमार, पीयूष द्विवेदी, नवीन सोनी, सचिन सिंघल, राजकुमार गोयल, गौरव मित्तल, कैलाश गर्ग, दीपांशु अग्रवाल, श्रीधर गोयनका, अमित प्रकाश आदि मौजूद थे।


