जनता की थाली पर जनता की चौपाल और होली मिलन
नेफ़ोवा फ़ाउंडेशन की मुहिम जनता की थाली में होली का त्योहार सभी लोगों के बीच मनाया गया। सभी सदस्यों ने गुलाल लगाकर और गले मिलकर जनता की थाली में आए सभी लोगों का स्वागत किया।
इस अवसर पर जनता की चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें सभी लोगों ने अब तक रजिस्ट्री ना होने, मेट्रो ना आने पर निराशा जताई और तय किया कि हर हफ़्ते सोसायटियों में इस तरह की चौपाल लगाई जाएगी। ये चौपाल पूरी तरह ग़ैर-राजनीतिक होगा।

जनता की थाली में अहम भूमिका निभा रहे मिहिर गौतम ने कहा है कि जनता को जागरुक करने के अभियान को जारी रखेंगे और इसका चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है।
जनता की चौपाल में ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्र की अलग-अलग सोसाइटी से शामिल दीपांकर कुमार, रोहित मिश्रा, राजकुमार, ज्योति जायसवाल, आर सी भट्ट, रवींद्र सिन्हा, राकेश रंजन, दीपक गुप्ता, पुनीत चौहान, पवन चौधरी, गंगेश कुमार, पुष्पेश पंत, दीपक गुप्ता, राकेश रंजन तथा अन्य गणमान्य लोग ने प्रस्ताव दिया कि वर्तमान में देश में लोकतंत्र का महापर्व चल रहा है एवं आदर्श आचार संहिता लगी हुई है इसलिए हम लोग इस दौरान किसी भी तरह का प्रदर्शन नहीं करेंगे। इस 2 महीने के समय का सदुपयोग अगले हफ्ता से हर सोसाइटी में घूम घूम कर सोसाइटी की आंतरिक समस्या एवं पूरे ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कॉमन सार्वजनिक समस्या को लेकर एक डाटा तैयार करने में किया जाए।
जिसके बाद समस्त ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सोसाइटियों से उन समस्याओं की कैटेगरी बनाकर सभी डाटा को संकलित कर रिपोर्ट तैयार किया जाएगा तथा मुख्यमंत्री जी के समक्ष उसको चुनाव संपन्न होने के पश्चात प्रस्तुत किया जाएगा।


