होली मिलन समारोह में नन्हें स्कूली बच्चों द्वारा फूलों की होली रही आकर्षण का केन्द्र

होली मिलन समारोह में नन्हें स्कूली बच्चों द्वारा फूलों की होली रही आकर्षण का केन्द्र

नई दिल्लीः पश्चिमी दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाने वाले ओ.के. माॅडल स्कूल द्वारा नजफगढ़ रोड स्थित राॅयल ग्रीन गार्डन में ‘‘रंग दे बसंती, शहीदों को नमन’’ नामक  वार्षिक उत्सव में बच्चों द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का मन होना व बच्चों द्वारा खेली गई फूलो की होली लोगों के बीच रही आकर्षण का केन्द्र। वार्षिक उत्सव कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित व गणेश वंदना से हुई। मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री जितेंद्र सिंह शंटी, प्रदीप भारद्वाज, फाउंडर सीईओ सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर, स्कूल के चेयरमैन एवं वरिष्ठ समाजसेवी ओम कुमार जी, प्रिंसिपल डॉ. निर्मल जीए एडमिनिस्ट्रेटर रवि कुमार सहित धार्मिक, सामाजिक, शैक्षणिक व अन्य संगठनों के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

वार्षिक उत्सव समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा देश भक्ति पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुति किए गए। ओ.के. मॉडल स्कूल एडमिनिस्ट्रेटर रवि कुमार ने बताया कि वार्षिक उत्सव समारोह की खास बात यह है कि स्कूल जब भी हम अपना वार्षिक उत्सव समारोह मनाते है तब वह पश्चिमी दिल्ली के प्रसिद्ध स्कूलों के वरिष्ठ शिक्षाविदों को अपने मंच पर शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी व सराहनीय कार्य करने के लिए उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते है, इस बार भी हमने 150 लोगों को उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया है।

इस वार्षिकोत्सव समारोह को भारत भूमि के शहीदों को नमन करते हुए रंग दे बसंती नामक ऐसा प्रोग्राम बनाया था, जिसे देखने के बाद हर कोई बच्चों की प्रशंसा करता दिखा। स्कूल के चेयरमैन एवं  वरिष्ठ समाजसेवी ओम कुमार जी, प्रिंसिपल डॉ. निर्मल जी ने बताया कि देश पर अपनी जान न्यौछावर कर देने वाले व मर मिटने वालों के प्रति हम सभी को अपने नैतिक कर्तव्य को निभाते हुए कुछ न कुछ ऐसे काम अवश्य करते रहना चाहिए, जिससे हम अपने शूरवीरों व शहीदों की पावन कुर्बानियों को याद रखते हुए देश की युवा पीढ़ी को यह संदेश देते रहे कि भारत के प्रति हमें भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करते रहना होगा।