नोएडा में 22 जनवरी की तैयारी ज़ोरों पर, बच्चों में दिखा उत्साह 

नोएडा में 22 जनवरी की तैयारी ज़ोरों पर, बच्चों में दिखा उत्साह 

नोएडा। देशभर में श्रीराम भक्ति की लहर चल रही है। इतनी कि शीतलहर को भी मात दे रही है। नोएडा की अलग-अलग सोसायटी में श्रीराम भक्त अभी से प्रभात फेरी निकाल रहे हैं।

सेक्टर 51 स्थित केन्द्रीय विहार सोसायटी में भी शुक्रवार को प्रभात फेरी निकाली। सोसायटी में रहने वाले श्रद्धावान लोगों, स्त्री शक्ति और स्कूल जा रहे बच्चों ने भी इसमें हिस्सा लिया। यह फेरी सोमवार तक प्रतिदिन निकालने की योजना है।

केंद्रीय विहार सेक्टर 51 में मंदिर पर ज़ोरशोर से तैयारियां चल रही है। 22 जनवरी को प्रातः 8 बजे से प्रभातफेरी और फिर 9 बजे से हवन का कार्यक्रम है। अयोध्या से सीधा प्रसारण दिखाने के लिए समिति ने 10×12 फीट की बड़ी स्क्रीन की भी व्यवस्था की है।

उत्साही श्रीराम भक्तों ने उस दिन श्रीराम प्रश्नोत्तरी की भी योजना बनायी है जिसमें सभी उत्तर देने वाले सभी भक्तों को कुछ ना कुछ उपहार देने की भी योजना है। कार्यक्रम के संपन्न होने के बाद भंडारे का भी आयोजन किया गया है। इन सभी आयोजन में मंदिर समिति और केन्द्रीय विहार की समिति और सभी निवासी मिलकर तैयारियां कर रहे हैं।