मयूर विहार मयूर कुँज के निवासियो ने निकाली कलश शोभा यात्रा
प्रभु श्री राम विग्रह प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व मयूर विहार मयूर कुँज के सभी परिवार जनों ने मिलकर कलश शौभा यात्रा का आयोजन किया।
इस अवसर पर प्रत्येक परवारों को अयोध्या धाम से आये हुए पुण्य पूजित अक्षत वितरित किये गए. कार्यक्रम के सयोंजक देवेन एस खत्री ने बताया की यह हम सभी के जीवन में पुण्य के फल हैं की हम आज इतिहासिक घटना को अपने सामने घटते देख रहे हैं जोकि कल पीढ़ियों को पढ़ाया जायेगा। मयूर कुञ्ज के सभी गण्यमान्य व्यक्तियों खास कर मातृ शक्ति के योगदान पर श्री वेद प्रकाश जी ने आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर नागार्जुन अपार्टमेंट से अधिवक्ता नमिता चौधरी, एम्स अपार्टमेंट से संदीप, अनूप, नवीन, निधि, विजयलता, अल्ल्हाबाद अपार्टमेंट बिना, बबली, रमन, मयंक, सिद्धार्थ तथा इंडियन एक्सप्रेस अपार्टमेंट रजनी, रुचिका, आशीष सहित सभी गण्यमान्य लोगों ने भाग लिया।


