आमजन एवं जरूरतमंदों के स्वास्थ्य हित में होगा ऑनलाइन हेल्थ सर्विस का शुभारंभ
नोएडा। जनस्वास्थ्य के हित में एक महत्वपूर्ण पहल, अब मात्र ₹30 में 24 घंटे कभी भी ऑनलाइन अनुभवी चिकित्सकों से परामर्श की सुविधा और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं अब हर व्यक्ति की पहुंच में होंगी
बीमारी कभी समय देखकर नहीं आती, लेकिन इलाज तक पहुंच अक्सर दूरी, समय और आर्थिक परिस्थितियों के कारण कठिन हो जाती है। खासकर हमारे बुजुर्गों, असहाय, जरूरतमंद परिवारों और उन लोगों के लिए, जो अस्पतालों के चक्कर लगाने में असमर्थ हैं। इन्हीं संवेदनाओं को समझते हुए नोएडा लोक मंच – निःशुल्क दवा बैंक एवं तथा चिकित्सा केंद्र (नोएडा लोक मंच का स्वस्थ प्रकल्प) ने एक नई पहल की है, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं हर व्यक्ति के लिए डिजिटल और वीडियो के माध्यम से सुलभ और सहज बन सकें।
इसी उद्देश्य के साथ नोएडा लोक मंच एवं फेलिक्स हॉस्पिटल, नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में ऑनलाइन हेल्थ सर्विस का शुभारंभ किया जा रहा है।
स्वास्थ्य पहल कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएं
ऑनलाइन हेल्थ सर्विस का शुभारंभ – घर बैठे विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श वीडियो से, जिससे बुजुर्गों, जरूरतमंदों और आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।
मेगा हेल्थ कैंप – निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य जागरूकता।
ऑनलाइन हेल्थ कार्ड का शुभारंभ एवं वितरण – दवा बैंक के मरीजों के लिए निरंतर स्वास्थ्य देखभाल एवं सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम।
फेलिक्स हॉस्पिटल, नोएडा के सहयोग से वीडियो कंसल्टेशन, ऑनलाइन अपॉइंटमेंट, ई-प्रिस्क्रिप्शन तथा सुरक्षित एवं विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा।


