एन.एम.सी. अध्यक्ष आलोक द्विवेदी 'राइजिंग भारत आइकन अवॉर्ड 2026' से हुए सम्मानित

एन.एम.सी. अध्यक्ष आलोक द्विवेदी 'राइजिंग भारत आइकन अवॉर्ड 2026' से हुए सम्मानित

नोएडा/नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े मीडिया हब नोएडा के प्रमुख पत्रकार संगठन 'नोएडा मीडिया क्लब' (NMC) के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी को प्रतिष्ठित 'राइजिंग भारत आइकन अवॉर्ड 2026' से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एक भव्य समारोह में केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी ने उन्हें यह सम्मान सौंपा।

आलोक द्विवेदी को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और पत्रकार समाज के कल्याण के लिए किए जा रहे निरंतर व उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया।

समारोह में केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी ने आलोक द्विवेदी को अवॉर्ड ट्रॉफी और शाल भेंट करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आलोक द्विवेदी के नेतृत्व में नोएडा मीडिया क्लब पत्रकारिता के मूल्यों को मजबूत कर रहा है और देश के सबसे बड़े मीडिया हब के पत्रकारों और उनके परिजनों के वेलफेयर के लिए भी पूरी निष्ठा से काम कर रहा है। सम्मान समारोह के दौरान मंच में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत और वरिष्ठ पत्रकार विश्वेंद्र कुमार की भी मौजूदगी रही।

नोएडा मीडिया क्लब नोएडा-ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के पत्रकारों का सबसे बड़ा और प्रमुख प्रतिनिधि संगठन है। आलोक द्विवेदी की अध्यक्षता में यह संगठन पत्रकारों और उनके परिवारों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रमुखता से काम कर रहा है:
पत्रकारों और उनके परिजनों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए सदैव तत्पर रहता है। 
यह क्लब किसी भी आपात स्थिति में पत्रकारों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा चक्र भी प्रदान करता है।

समारोह में आलोक द्विवेदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा गया कि उनके अध्यक्ष बनने के बाद से नोएडा मीडिया क्लब ने एक नई ऊंचाई हासिल की है। निष्पक्षता, पारदर्शिता और पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए उनके द्वारा उठाए गए कदमों के चलते नोएडा मीडिया क्लब की विश्वसनीयता दिन-प्रतिदिन और अधिक मजबूत होती जा रही है।
पुरस्कार प्राप्त करने के बाद नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने कहाकि केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी जी के हाथों यह सम्मान मिलना बेहद गौरव की बात है। यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि नोएडा मीडिया क्लब के हर एक सदस्य और हमारे पूरे पत्रकार परिवार का है। हमारा प्रयास हमेशा अपने पत्रकार साथियों के वेलफेयर और सामाजिक सुरक्षा के लिए मजबूती से खड़े रहना रहेगा।

आलोक द्विवेदी को 'राइजिंग भारत आइकन अवॉर्ड 2026' मिलने पर नोएडा मीडिया क्लब के सदस्यों, वरिष्ठ पत्रकारों और विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। 

एन.एम.सी.