आईएमएस लॉ कॉलेज में मॉडल यूनाइटेड नेशन कॉन्फ्रेंस का समापन
नोएडा। आईएमएस लॉ कॉलेज नोएडा में मॉडल यूनाइटेड नेशन कॉन्फ्रेंस के दूसरे संस्करण का समापन हुआ। सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम में 7 कमेटी ने 7 अलग-अलग मुद्दो पर 180 प्रतिभागियों ने अपना विचार प्रकट किया। वहीं आज सम्मेलन के समापन सत्र में आईएमएस नोएडा के प्रसिडेंट राजीव कुमार गुप्ता ने संदेश देते हुए कहा कि मॉडल यूनाइटेड नेशन कॉन्फ्रेंस केवल वाद-विवाद का मंच नहीं है, बल्कि यह युवाओं में नेतृत्व क्षमता, तार्किक सोच, वैश्विक दृष्टिकोण और लोकतांत्रिक मूल्यों को विकसित करने का सशक्त माध्यम है। आईएमएस लॉ कॉलेज सदैव विद्यार्थियों को अकादमिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक एवं वैश्विक अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है।
आईएमएस लॉ कॉलेज द्वारा आयोजित मॉडल यूनाइटेड नेशन कॉन्फ्रेंस के संयोजक डॉ. गोविंद प्रसाद गोयल ने बताया कि इस दो दिवसीय सम्मेलन में लोकसभा,ऑल इंडिया पोलिटिकल पार्टी मीट, संयुक्त राष्ट्र महासभा, इंटरनेशनल फुटबॉल ट्रांसफर फोरम, संयुक्त राष्ट्र महिला स्थिति आयोग, इंटरनेशनल प्रेस एवं आईपीएल जैसी सात कमिटी बनाई गई। जिसके अंतर्गत जातिगत जनगणना पर विशेष जोर देते हुए जाति आधारित आरक्षण पर चर्चा, धर्मनिरपेक्षता पर विशेष जोर देते हुए वक्फ संशोधन अधिनियम (2025) पर चर्चा, इज़राइल–फिलिस्तीन संघर्ष के क्षेत्रीय स्थिरता पर प्रभाव पर चर्चा, वैश्विक फुटबॉल ट्रांसफर मार्केट में रणनीतिक प्रबंधन एवं वार्ता, फोटोग्राफी एवं पत्रकारिता, आईपीएल नीलामी प्रक्रिया एवं विश्व स्तर पर बढ़ते एंटी-फेमिनिस्ट उग्रवाद पर विचार-विमर्श : संघर्षग्रस्त देशों में लैंगिक नैरेटिव्स का राजनीतिक हथियार के रूप में उपयोग पर चर्चा की गई। वहीं इस दो दिवसीय सम्मेलन के विजेताओं के नाम की घोषणा सोमवार को की जाएगी।


